Move to Jagran APP

संत को ब्लैकमेल करने की साजिश में पिता-बेटी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

मंसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी को ब्लैकमेल करने की साजिश रचने वाली काजल और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 08:14 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 08:14 PM (IST)
संत को ब्लैकमेल करने की साजिश में पिता-बेटी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
संत को ब्लैकमेल करने की साजिश में पिता-बेटी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

हरिद्वार, जेएनएन। मंसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी को ब्लैकमेल करने की साजिश रचने वाली काजल और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली में पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया, जबकि काजल के भाई की तलाश की जा रही है। साथ ही साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस बारे में पुलिस की छानबीन जारी है।

loksabha election banner

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर निवासी संत दिगंबर राज गिरी ने पिछले दिनों कनखल थाने में तहरीर देकर बताया था कि बैरागी कैंप स्थित मंदिर में उनकी मुलाकात पुजारी दीपक पुरी की पत्नी काजल पुरी से हुई थी। आरोप है कि काजल ने उन्हें अखाड़े के सचिव और मंसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी को उसके घर लेकर आने को कहा। काजल का कहना था कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी को खाने में नशीली गोली देकर बेहोश कर दिया जाएगा। इसके बाद उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए 50 से 70 लाख रुपये तक की वसूली करेंगे। 

काजल की योजना सुनकर दिगंबर गिरी के होश उड़ गए। उन्होंने साजिश में शामिल होने से इनकार कर दिया। आरोप है कि काजल ने एक किशोरी को महंत दिगंबर गिरी को फंसाने के लिए विकासनगर देहरादून भेजा। इस मामले में कनखल थाने में काजल पुरी और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में जांच शहर कोतवाली ट्रांसफर कर दी गई। इस मामले में शहर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने आरोपित काजल पुरी पत्नी दीपक पुरी और उसके पिता प्रदीप कुमार पुत्र फकीरा निवासीगण बैरागी कैंप कनखल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। शहर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि काजल के भाई की तलाश की जा रही है। साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पिता-बेटे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि महंत दिगंबर गिरी को फंसाने के लिए देहरादून भेजी गई किशोरी धनौरी क्षेत्र की रहने वाली है। उसे एक महिला ने काजल पुरी को सौंपा था। वह बचपन से काजल पुरी के साथ रहती आ रही है। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए हैं। आरोप है कि किशोरी के साथ काजल के पिता प्रदीप और भाई रमित ने दुष्कर्म भी किया। इसकी जानकारी काजल के पति को भी थी। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है।

गोलीकांड की गुत्थी उलझी

पुलिस के मुताबिक महिला काजल पुरी वर्ष 2007 में नगर कोतवाली से देह व्यापार के मामले में भी गिरफ्तार हो चुकी है। पिछले महीने काजल पुरी पर कनखल में अज्ञात युवक ने कथित रूप से गोली चलाई थी। इस मामले का अभी तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। हालांकि इस घटना को भी ब्लैकमेलिंग की साजिश से जोड़कर देखा जा रह है।

यह भी पढ़ें: दृष्टिहीनों के संस्थान में पांचवीं के छात्र से सीनियर ने किया कुकर्म Dehradun News

कई रसूखदार हो चुके हैं शिकार 

पुलिस की जांच में पता चला है कि काजल शहर में कई लोगों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूल चुकी है। कनखल के अलावा हरिद्वार व आसपास के क्षेत्र में कई रसूखदार लोग उसका शिकार बन चुके हैं। पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है। कुछ लोगों ने बदनामी के डर से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से संपर्क भी साधा है। उनसे पुलिस को अहम जानकारियां मिली है। काजल के करीबी रहे कई सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में किशोर से कुकर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.