Move to Jagran APP

किसानों का किया शोषण तो बंधक बनाए जाएंगे अफसर

जिले में पावर कोल्हू क्रशर एवं कोल्हू की संख्या बढ़ने से किसान परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 06:05 PM (IST)
किसानों का किया शोषण तो बंधक बनाए जाएंगे अफसर
किसानों का किया शोषण तो बंधक बनाए जाएंगे अफसर

जागरण संवाददाता, रुड़की: जिले में पावर कोल्हू, क्रशर एवं कोल्हू की संख्या बढ़ने से किसान उत्साहित हैं। वहीं खांडसारी विभाग अब सर्वे करने की बात कह रहा है। इसको लेकर किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने एलान किया कि यदि किसानों का उत्पीड़न किया गया तो अफसरों को बंधक बनाया जाएगा।

loksabha election banner

पिछले साल सरकार ने खांडसारी नीति में संशोधन करते हुए चीनी मिल के 15 किमी के दायरे को कम करते हुए छह किमी कर दिया था। इस परिधि से बाहर किसान पावर कोल्हू एवं क्रशर लगा सकते हैं। इस बार नई नीति लागू नहीं हुई है। किसानों ने पिछले साल की नीति के अनुसार ही कोल्हू, खांडसारी इकाइयों को गठित करना शुरू कर दिया। इसी बीच खांडसारी विभाग ने एलान किया कि वह छह किमी के दायरे में आने वाले क्रशर का सर्वे करेगा। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई है। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि खांडसारी विभाग को किसानों की नहीं चीनी मिलों की चिता है। जब सरकार बढ़ावा दे रही है तो विभाग अंडगा लगाने में जुटा है। ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा। किसानों को अधिक से अधिक कोल्हू, क्रशर लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.