एचईसी कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा सौ फीसद
हरिद्वार: एचईसी (पीजी) कॉलेज का एमबीए प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम सौ फीसद रहा है। हेमवत
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 07:31 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 07:31 PM (IST)
हरिद्वार: एचईसी (पीजी) कॉलेज का एमबीए प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम सौ फीसद रहा है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। प्राचार्य डॉ. नवनीत वर्मा ने बताया कि एमबीए प्रथम सेमेस्टर की खुशबू ने 7.71 ग्रेड के साथ से प्रथम, अरशी निगार, आस्था चौहान, रजत व शुभम ने 7.43 ग्रेड के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय व दिव्या नेगी, प्रतिभा, उर्वशी ने 7.29 ग्रेड के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन संदीप चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें