विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने किया है मां गंगा का अपमान: हरीश रावत

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 26 Dec 2017 06:03 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 08:56 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एकबार फिर सेे राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार चंद लोगों ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने किया है मां गंगा का अपमान: हरीश रावत
केंद्रीय मंत्री ने किया है मां गंगा का अपमान: हरीश रावत

हरिद्वार, [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एकबार फिर से बीजेपी पर हमलावार हो गए हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गंगा में अस्थियां विसर्जित नहीं करनी चाहिए। इससे गंगा प्रदूषित होती है। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने यह कहकर गंगा और गंगा के अवतरण का अपमान किया है।   

हरिद्वार के जयराम आश्रम में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चंद लोगों को खनन का काम देकर मालामाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों का गन्ना भुगतान समय पर कराने में नाकाम साबित हो रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने आधा सत्र बीतने के बावजूद भी किसानों का 300 करोड़ का भुगतान नहीं किया है। जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें: साध्वी प्राची का ओवैसी पर तंज, मेरे आते ही बिल में घुस गया हैदराबादी चूहा

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में काम आएगी जीत की घुट्टी: त्रिवेंद्र

यह भी पढ़ें: गुजरात-हिमाचल में भाजपा जीत की ओर अग्रसर होने पर पार्टी ने मनाया जश्‍न