Move to Jagran APP

सुबह से शाम तक शहर में लगता रहा जाम

जागरण संवाददाता रुड़की रुड़की शहर में रविवार को दिनभर जाम लगता रहा। जिसकी वजह से

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:36 AM (IST)
सुबह से शाम तक शहर में लगता रहा जाम

जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की शहर में रविवार को दिनभर जाम लगता रहा। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही। दोनों पुलों को पार करने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

रविवार को सुबह से ही राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। हरिद्वार से बैसाखी का स्नान कर आने वालों की भीड़ रही तो जाने वालों की भी भीड़ रही। ऊपर से रुड़की शहर में दोपहर के समय शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। रुड़की नगर निगम पुल पर दोपहर के समय जाम लग गया। जाम को खुलवाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत का सामना पड़ा। इसके बाद शाम को फिर से रुड़की शहर में शोभयात्रा आयोजित की गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। इसकी वजह से भी शहर में जाम लग गया। रुड़की शहर के दोनों पुलों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। दोनों पुलों को पार करने में ही लोगों का काफी समय लग गया। लोग जहां-तहां जाम में फंस गए। रात्रि नौ बजे तक यह स्थिति बनी रही। वहीं देर रात हाईवे पर वाहनों का दबाव भी काफी अधिक बढ़ गया है। इसकी वजह से वाहनों की स्पीड पर भी ब्रेक लग गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.