Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने लगाया वायदा खिलाफी का आरोप

पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी नलकूप खंड के सभागार में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार वायदा खिलाफी कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:07 PM (IST)
कर्मचारियों ने लगाया वायदा खिलाफी का आरोप

जागरण संवाददाता, रुड़की: पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तराखंड जनरल, ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी नलकूप खंड के सभागार में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार वायदा खिलाफी कर रही है। कर्मचारियों को कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है, लेकिन कर्मचारी सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

loksabha election banner

दस दिन से सरकारी विभागों के जनरल व ओबीसी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से तमाम दफ्तरों में कामकाज प्रभावित है। लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। गुरुवार को भी परिवहन, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य, ब्लाक, पंचायती राज, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी नारेबाजी करते हुए रुड़की नलकूप खंड के सभागार में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांग नहीं मान ली जाती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी अपना हक मांग रहे हैं। इस मौके पर जयवीर सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राम अवतार शर्मा, कपिल कुमार, अरुण कुमार, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। भटक रहे लोग

रुड़की: 10 दिन से चल रही हड़ताल से अब जनजीवन प्रभावित होने लगा है। खाद्य आपूर्ति विभाग में तो कोई भी राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। परिवहन विभाग के दफ्तर पर डीएल आदि नहीं बन पा रहे हैं, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। दोपहर बाद ऊर्जा निगम कर्मियों ने बंद किया कामकाज

रुड़की: पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारी भी दोपहर बाद से हड़ताल में शामिल हो गए हैं। गुरुवार शाम को उप महाप्रबंधक शेखर चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने डीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कर्मचारी हरिद्वार में होने वाले मशाल जुलूस में शामिल होने के लिए चले गए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एके वर्मा, आशुतोष तिवारी, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.