Move to Jagran APP

संयुक्त मोर्चे से अलग होगा उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने स्वच्छकार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चे से अलग होने का निर्णय किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 11:39 PM (IST)
संयुक्त मोर्चे से अलग होगा  उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ
संयुक्त मोर्चे से अलग होगा उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने स्वच्छकार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चे से अलग होने का निर्णय किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव राजपाल पवार ने कहा कि ज्वालापुर स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित संयुक्त मोर्चे की बैठक में सफाई कर्मचारियों के मुद्दों की उपेक्षा तथा मोर्चे के पदाधिकारियों के कर्मचारियों के आंदोलन को विफल करने के प्रयासों से खिन्न होकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहत मसीह ने पदाधिकारियों व सदस्यों से विचार-विमर्श करने के बाद संयुक्त मोर्चे से अलग होने का फैसला किया।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की ओर से पिछले ढाई साल से चलाए जा रहे आंदोलन को संयुक्त मोर्चा लगातार विफल करने का प्रयास कर रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी सफाई कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जिससे पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों में रोष की स्थिति बनी हुई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बन्नू व सचिव दिनेश कटियार ने कहा कि ठेका प्रथा, आउट सोर्सिंग को समाप्त करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पांच अक्टूबर को प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अनशन व मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बन्नू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला, सचिव दिनेश कटियार, उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी, संयुक्त सचिव जितेंद्र देवांतक, संगठन मंत्री अमित कुमार, मंडल अध्यक्ष गगन कांगड़ा, उपाध्यक्ष राजा, हरिद्वार जिला अध्यक्ष अभिनव चंचल, शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार, नीरज बागड़ी, सुंदर लाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.