Move to Jagran APP

प्लास्टिक का कचरा पर्यावरण के लिए घातक

संवाद सहयोगी रुड़की केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:13 AM (IST)
प्लास्टिक का कचरा पर्यावरण के लिए घातक

संवाद सहयोगी, रुड़की: केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति के महासचिव प्रभाकर पंत ने कहा कि प्लास्टिक का कचरा पर्यावरण के लिए बेहद घातक है। इससे पूरे देश को मुक्त कराना है। इसके लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी। प्राचार्य विपिन कुमार त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने साथ मिलकर श्रमदान किया। प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गो को प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। इस मौके पर उप प्राचार्या अंजू सिंह व पूनम कुमारी ने भी विचार व्यक्ति किए। कार्यक्रम के दौरान अभियान में सहयोग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.