दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल ने विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, रुड़क: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल ने विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी एक युवती की शादी 22 फरवरी 2016 को गढीरोड, सोनीपत, हरियाणा निवासी सोमेश कुमार से हुई थी। विवाहिता पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। जबकि उसके पिता ने शादी में 25 लाख से अधिक की रकम खर्च की थी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे घर से और दहेज लाने के लिए दबाव बना रहा था। उसके इन्कार करने पर कुछ दिन पहले उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने इस बावत गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने यह मामला महिला हेल्पलाइन भेजा था। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि पुलिस ने महिला हेल्पलाइन की सिफारिश पर पति सोमेश कुमार के अलावा धर्मपाल, कमला देवी, सरिता देवी, विकास चिकारा निवासी गढ़ी रोड सोनीपत हरियाणा पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।