Move to Jagran APP

15 लाख मांगे तो चौखट पर नहीं चढ़ने दी बरात

दहेज में 15 लाख कैश मांगने पर दुल्हन ने चौखट पर बरात नहीं चढ़ने दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 02:59 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:14 AM (IST)
15 लाख मांगे तो चौखट पर नहीं चढ़ने दी बरात
15 लाख मांगे तो चौखट पर नहीं चढ़ने दी बरात

जागरण संवाददाता, रुड़की: दहेज में 15 लाख कैश मांगने पर दुल्हन ने चौखट पर बरात नहीं चढ़ने दी। इसके चलते दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

loksabha election banner

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का रिश्ता मंगलौर क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। दोनों की शादी 25 जुलाई 2020 को हुई थी, लेकिन उस दौरान बरात की अनुमति नहीं मिली थी। इसके चलते तय हुआ था कि 24 सितंबर 2020 को युवक पक्ष बरात लेकर आएगा। उसी दौरान दुल्हन को विदा किया जाएगा। आरोप है कि बरात रवाना होने से दो दिन पहले ही दूल्हा पक्ष ने दहेज में 15 लाख की रकम की मांग रखी। इस बात पर दुल्हन पक्ष बिफर गया और इसे गलत बताया। इसे लेकर इनके बीच विवाद चलता रहा। बुधवार को दहेज मांगने की बात से नाराज दुल्हन ने गुरुवार को बरात को अपने घर आने से इन्कार कर दिया। दुल्हन ने स्वजनों को बताया कि वह विदा नहीं होगी। दुल्हन की चेतावनी से दूल्हा पक्ष के होश उड़ गए। दुल्हन पक्ष ने इससे सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को भी अवगत करा दिया। वहीं दूल्हा पक्ष गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि दुल्हन पक्ष की तरफ से बरात लाने पर धमकी दी जा रही है। साथ ही आरोप लगाया कि उनके दुल्हन पक्ष पर रुपये हैं तथा दुल्हन को दिए जेवरात हैं। इन्हें हड़पने के लिए ही दुल्हन पक्ष ने योजना बनाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्ष में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.