डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार रहा जारी, मरीज परेशान
जागरण संवाददाता, रुड़की: सिविल अस्पताल में मंगलवार को भी पीएमएचएस संवर्ग (जिन्होंने सरकारी स
जागरण संवाददाता, रुड़की: सिविल अस्पताल में मंगलवार को भी पीएमएचएस संवर्ग (जिन्होंने सरकारी सेवाओं में रहते हुए डिप्लोमा अर्जित किया) के कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लगातार दूसरे दिन भी सिविल अस्पताल में प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर¨वद कुमार मिश्रा, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. महेश खेतान एवं डॉ. महेंद्र ¨सह खाती, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष दत्त और पैथोलोजिस्ट डॉ. रितु खेतान कार्य बहिष्कार पर रहे। इस वजह से अस्पताल में ओपीडी प्रभावित रही। साथ ही अल्ट्रासाउंड के लिए आई गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को निराश लौटना पड़ा। हालांकि डॉक्टरों ने विशेषज्ञता से संबंधित चिकित्सा कार्य नहीं किया लेकिन सामान्य मरीजों की जांच उनकी ओर से की गई। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि के अनुसार डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य के विशेषज्ञ डॉक्टर एमसीआइ की ओर से डिप्लोमा अमान्य करने से नाराज हैं। इसके चलते सोमवार से प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत 113 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है।