विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धामी मंत्रिमंडल विस्तार: नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीत चौंकाने वाले प्रदीप बत्रा बने मंत्री, राजनीतिक सफर

Published: Fri, 20 Mar 2026 10:52 AM (IST)

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शुक्रवार को राज्यपाल द्वारा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अपने सौम्य व्यवहार के ...और पढ़ें

2007 में बने थे पालिका चेयरमैन, 2012 में कांग्रेस के टिकट पर बने थे पहली बार विधायक. File Photo

2007 में बने थे पालिका चेयरमैन, 2012 में कांग्रेस के टिकट पर बने थे पहली बार विधायक. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। आखिरकार नगर विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्यपाल ने शुक्रवार को शपथ दिला दी। नगर विधायक प्रदीप बत्रा अपने सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

वर्ष 2007 में पहली बार वह रुड़की में नगर पालिका के चुनाव जीते। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2012 में वह कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे और दो बार के भाजपा के विधायक सुरेश चंद्र जैन को शिकस्त दी।

इसके बाद प्रदेश में हुए दल बदल के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद 2017 एवं 2022 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीते है। रुड़की में उनकी पहचान मिठाई कारोबारी के रूप में है। प्रकाश स्वीट्स् एवं हाेटल है। इसके अलावा डीपीएस स्कूल में उनके शेयर हैं और हरिद्वार रोड बाईपास पर पेट्रोल पंप है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, मिले पांच नए मंत्री; राज्यपाल ने दिलाई शपथ