64 बुखार पीड़ितों में 36 डेंगू पॉजीटिव
रुड़की बुखार और डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। दो दिन के भीतर बुखार पीड़ित 64 मरीजो
रुड़की: बुखार और डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। दो दिन के भीतर बुखार पीड़ित 64 मरीजों के खून की जांच की गई। इसमें 36 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनमें से छह मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में दो दिन के भीतर बुखार पीड़ित 64 मरीजों के खून की जांच कराई गई। जांच में 36 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। छह मरीजों की गंभीर हालत ठीक न होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कराया है। उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। अस्पताल के डेंगू वार्ड में फिलहाल 15 मरीज डेंगू के भर्ती हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि डेंगू भी सामान्य बुखार की भांति ही है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह पर दवा लें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रखें। (संस)