समर्पित कार्यकर्ता को ही मिले मौका
हरिद्वार। लोकसभा सीट हरिद्वार से टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनो
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 09:21 PM (IST)
हरिद्वार। लोकसभा सीट हरिद्वार से टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज जैन ने कहा लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर पार्टी के हित में अपना योगदान देना चाहिए। जैन ने संगठन को मजबूत बनाने के लिये कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें