वन विभाग की टीम को झील की तलाशी में नहीं मिला मगरमच्छ
तेलीवाला गांव में पिछले तीन दिनों से झील में मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप है। ग्रामीणों का कहना है कि झील में दो से अधिक मगरमच्छ हैं। वन विभाग की टीम ने झील में मगरमच्छ की तलाश लेकिन कुछ पता नहीं चला।
जागरण संवाददाता, रुड़की: तेलीवाला गांव में पिछले तीन दिनों से झील में मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप है। ग्रामीणों का कहना है कि झील में दो से अधिक मगरमच्छ हैं। वन विभाग की टीम ने झील में मगरमच्छ की तलाश, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
रुड़की क्षेत्र के तेलीवाला गांव में काफी बड़ी झील है। पिछले तीन दिनों से इस झील में मगरमच्छ देखा जा रहा है। झील के आसपास स्थित आबादी में रहने वाले लोग इससे दहशत में है। मगरमच्छ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी थी। वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया इससे पहले भी गांव की इस झील में आबादी के पास मगरमच्छ देखे गए है। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए झील में घंटों तक अभियान चलाया। मगरमच्छ का कुछ पता नहीं चल पाया। वन विभाग की टीम ने झील के आसपास रहने वाली आबादी को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत देने को कहा है। रुड़की वन विभाग के रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि मगरमच्छ की तलाश की जा रही है। झील में कितने मगरमच्छ है, अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है।