Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मदरसे से घर लौट रही छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपित चाचा गिरफ्तार

    By Edited By:
    Updated: Mon, 04 Mar 2019 05:04 PM (IST)

    मदरसे से घर लौट रही छह साल की मासूम के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    मदरसे से घर लौट रही छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपित चाचा गिरफ्तार

    मंगलौर, जेएनएन। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। बच्ची का चाचा ही  उसे मदरसे में लेकर आया था। वहीं, बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    मंगलौर के एक मोहल्ला निवासी छह साल की बच्ची मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी। दो मार्च की शाम जब वह मदरसे से लौट रही थी, तब उसके साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 
    घटना के दिन से ही पुलिस यह मानकर चल रही थी कि इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाला कोई परिचित ही होगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। मदरसे में जाकर पूछताछ की गई तो कुछ बच्चों ने बताया कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठाकर बच्ची को लेकर गया। बच्चों से जब आरोपित के हुलिये के बारे में पूछा तो उन्होंने जो जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पहले तो वो पुलिस को गुमराह करने लगा। वो कहता रहा कि बच्ची उसकी भतीजी है, वह ऐसा क्यों करेगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पर थोड़ा सख्ती दिखाई। इसपर आरोपित टूट गया। 
    उसने बताया घटना के दिन वह बच्ची को बाइक से लेकर लिब्बरेड़ी गांव के जंगल में पहुंचा। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपित का पूछताछ करने के बाद चालान किया गया है।