विवाहिता से रिश्ते के ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार
रुड़की में रिश्ते के ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसपर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
By Edited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 04:17 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 08:00 PM (IST)
रुड़की, जेएनएन। विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास और दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने चाचा ससुर को गिरफ्तार किया है। विवाहिता ने पिछले साल नवंबर में रिश्ते के ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश और सात अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का विवाह कुछ साल पहले रामपुर सादा, थाना नगीना जिला बिजनौर, उप्र से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पिछले साल नवंबर में विवाहिता के चाचा ससुर कमरुद्दीन ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। विवाहिता किसी तरह से आरोपित से बचकर निकली थी।
विवाहिता ने इसको लेकर पिछले साल नवंबर में चाचा ससुर समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। कमरुद्दीन के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच महिला दरोगा लता खत्री कर रही थी। सोमवार को गंगनहर पुलिस ने आरोपित कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों की भी शीघ्र गिरफ्तारी होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें