दहेज उत्पीड़न में ससुरालियों पर मुकदमा
हरिद्वार: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ
हरिद्वार: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पथरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पथरी के इब्राहिमपुर गांव निवासी ¨पकी की शादी ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी मनोज के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना देते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। उसने पुलिस से मामले की शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर पथरी पुलिस ने ¨पकी के पति मनोज, ससुर मेनपाल, सास गीता देवी और देवर गौरव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ सुखपाल मान ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संस)