फांसी पर लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका
संवाद सूत्र, लक्सर: भोगपुर गांव के समीप एक ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने शव
संवाद सूत्र, लक्सर: भोगपुर गांव के समीप एक ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर भोगपुर गांव के समीप एक किसान खेत में गया था। यहां एक ग्रामीण का शव खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। किसान ने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए। भिक्कमपुर चौकी प्रभारी प्रकाश चंद भी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए। मृतक की पहचान मांगेराम 45 पुत्र धूम ¨सह निवासी ग्राम टांडा मजादा के रूप में हुई। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका पहले रुड़की और अब दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था।
मानसिक बीमारी के चलते मांगेराम ने करीब छह माह पूर्व पहले भी एक बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि मृतक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पहले भी एक बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।