Move to Jagran APP

पॉलीथिन के कचरे से अटा नेहरू स्टेडियम

संवाद सहयोगी, रुड़की: पॉलीथिन के इस्तेमाल और गंदगी फैलाने पर नगर निगम से सख्त कार्रवाई कि

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 08:13 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 08:13 PM (IST)
पॉलीथिन के कचरे से अटा नेहरू स्टेडियम

संवाद सहयोगी, रुड़की: पॉलीथिन के इस्तेमाल और गंदगी फैलाने पर नगर निगम से सख्त कार्रवाई किए जाने के दावे किए जाते हैं। नेहरू स्टेडियम में दीपावली पर लगी पटाखों की दुकान पर खुलकर पॉलीथिन इस्तेमाल हुआ। यही नहीं पटाखों आदि के डिब्बे से निकलने वाली पॉलीथिन आदि को दुकानदारों ने डस्टबीन में डालने या फिर एक स्थान पर एकत्रित करने के बजाए पूरे स्टेडियम में ही फैला दिया। गुरुवार को पूरा दिन नेहरू स्टेडियम पॉलीथिन के कचरे से अटा नजर आया। जिससे सफाई पसंद लोग आहत हुए। निगम की ओर से कोई सफाई भी नहीं कराई गई।

loksabha election banner

दीपावली पर नेहरू स्टेडियम में पटाखों का बाजार लगाया गया था। बाजार में करीब 85 दुकान लगी थी। कई दुकानदारों ने प्रतिबंध के बाद भी पॉलीथिन का इस्तेमाल किया। गुरुवार सुबह जब लोग घूमने के लिए नेहरू स्टेडियम पहुंचे तो पॉलीथिन के कचरे की गंदगी देखकर हैरान रह गए। पूरे स्टेडियम में पॉलीथिन ही पॉलीथिन पड़ी थी। इसके बाद भी नेहरू स्टेडियम में शाम तक भी कोई सफाई कर्मचारी स्टेडियम की सफाई के लिए नहीं पहुंचा। पूरा दिन नेहरू स्टेडियम पॉलीथिन के कचरे से अटा रहा। इस गंदगी को देखकर लोग यही कहते नजर आए कि पॉलीथिन और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाने वाला नगर निगम रुड़की गुरुवार को कहा सोया रहा। उधर, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि नेहरू स्टेडियम की सफाई कराई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.