विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid-19 से जुड़ी वेबसाइट छात्र ने तीन दिन में की तैयार, खर्चा मात्र चार सौ रुपये

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 01 May 2020 02:37 PM (IST)

कोरोना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी उपलब्ध कराने और राहत और बचाव कार्य से रूबरू कराने के लिए हरिद्वार के ...और पढ़ें

Covid-19 से जुड़ी वेबसाइट छात्र ने तीन दिन में की तैयार, खर्चा मात्र चार सौ रुपये
Covid-19 से जुड़ी वेबसाइट छात्र ने तीन दिन में की तैयार, खर्चा मात्र चार सौ रुपये

हरिद्वार, जेएनएन। कोरोना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी उपलब्ध कराने और राहत और बचाव कार्य से रूबरू कराने के लिए हरिद्वार के एक बीटेक छात्र ने अपनी सहपाठी के साथ मिलकर एक बहुपयोगी वेबसाइट बनाई है। ये वेबसाइट उन्होंने तीन दिन में तैयार की है। 

अधिवक्ता अनुज शर्मा और बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑफिस इंचार्ज संध्या शर्मा के बेटे विनम्र शर्मा राजकीय कॉलेज द्वाराहाट में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने अल्मोड़ा निवासी अपनी सहपाठी हिमानी के साथ मिलकर एक वेबसाइट का निर्माण किया है। विनम्र शर्मा ने बताया कि इस वेबसाइट में अपने शहर से लेकर विश्व स्तर पर कोरोना की लाइव अपडेट उपलब्ध है। इतना ही नहीं आरोग्य सेतु से लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष और पीएम केयर फंड पर भी इस वेबसाइट के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

विनम्र शर्मा ने बताया कि कोरोना आपदा की घड़ी में डॉक्टर, पुलिस, सफाईकर्मी, मीडियाकर्मी सभी कुछ न कुछ योगदान कर रहे हैं। इसलिए उन्हें भी है ख्याल आया कि जनहित में कुछ ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे लोगों को लाभ मिले। इसके लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी और अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने गुरुवार को छात्र का उत्साहवर्धन किया। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र देश के कर्णधार हैं। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने कहा कि विनम्र शर्मा का भविष्य उज्जवल है।

यह भी पढ़ें: Arogya Setu App का उत्तराखंड में लाखों लोग कर रहे हैं इस्तेमाल, जानें इस एप को लेकर सबकुछ

प्रो. विशाल कुमार के निर्देशन में तीन दिन में बनाई वेबसाइट

विनम्र शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण वह छुट्टी में घर आए हुए हैं, जबकि उनकी सहपाठी हिमानी शर्मा भी अपने घर अल्मोड़ा में है। दोनों ने अपने प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार के निर्देशन में ऑनलाइन ही वेबसाइट बनाई है। इसमें तीन दिन का समय लगा है, जबकि खर्च सिर्फ 400 रुपये हुए हैं। अमूमन वेबसाइट बनाने में 40 से 50 हजार का खर्च आता है। इसमें ज्यादातर रकम बनाने वालों की होती है। विनम्र और हिमानी ने वर्किंग कॉस्ट बचाकर बहुत कम पैसों में यह जनहितकारी वेबसाइट बनाई है। 

यह भी पढ़ें: coronavirus से जंग में ढाल बनेगा कोरोना ओवन, वायरस को सतह से इंसान तक नहीं पहुंचने देगा