विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: दिल्ली से लौटा परिवार, कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण मिले; आइसोलेशन में Haridwar News

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 12 Apr 2020 12:00 PM (IST)

हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों में कोरोना वायरस संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण मिले हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।

Coronavirus: दिल्ली से लौटा परिवार, कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण मिले; आइसोलेशन में Haridwar News
Coronavirus: दिल्ली से लौटा परिवार, कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण मिले; आइसोलेशन में Haridwar News

हरिद्वार, जेएनएन। भगवानपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों में कोरोना वायरस संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों को रुड़की अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। इनमें पति-पत्नी और बच्चे सहित चार लोग शामिल हैं। कोरोना की आशंका में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर मोहल्ले के सभी 12 घरों को होम क्वारंटाइन कर दिया है।

चौली शाहबुद्दीन गांव के प्लाट मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में घरों में खाना पहुंचाने का काम करता था। 21 मार्च को वह दिल्ली से गांव वापस आ गया था। पिछले कुछ दिन से व्यक्ति, उसकी पत्नी, बच्चे और साली को बुखार है। शुक्रवार रात किसी ने इसकी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद सबको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। 

टीम प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि सभी सदस्यों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। एहतियात के तौर पर चौली गांव के प्लॉट मोहल्ला के सभी घरों को क्वारंटाइन किया गया है। उनकी जांच भी विभाग ने की है। सबको 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। आशाओं को मोहल्ले में तैनात किया गया है।

तीन जमाती समेत छह की रिपोर्ट निगेटिव

सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन जमाती सहित छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जमातियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर कलियर स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। वहीं अन्य लोगों को घर पर क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। इसके अलावा शनिवार को पांच लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती छह संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह अप्रैल को इन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: क्वारंटाइन किए गए 17 जमातियों को भेजा दून अस्पताल, 24 के लिए सैंपल

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि इनमें तीन लोग जमाती हैं। इन्हें कलियर स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। वहीं तीन अन्य को होम क्वारंटाइन किया गया है। बताया कि शुक्रवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए ऋषिकेश एम्स भेजे गए हैं। इसके अलावा अस्पताल लाए गए 22 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। जांच में सभी स्वस्थ मिले। ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर वह अस्पताल आए थे। सबको घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। सिविल अस्पताल रुड़की में अब 23 कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: रैपिड टेस्ट से पता चलेगा कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए कितने लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।