.¨हदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका
लंढौरा: लढ़ौरा के डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक पर कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश म
लंढौरा: लढ़ौरा के डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक पर कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव आशिफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ¨हदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका। कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है। जिस तरह से बापू की प्रतिमा को गोली मारी गई और उनके हत्यारे के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए, उसको किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ¨हदू महासभा और भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस देश के संविधान से छेड़छाड़ नहीं होने देगी। कांग्रेस भाजपा की देश विरोधी नीतियों का विरोध करेगी। इसके उपरांत कार्यकर्ता ने नारेबाजी करते हुए ¨हदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर फरमान खान, सलमान सलमानी, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद आवेश, आरिफ अली, रिजवान अली, मनव्वर अंसारी, आजम, कलीम अहमद आदि मौजूद रहे। (संसू)