कांग्रेसियों ने किया पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद
हरिद्वार: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में किए गए तकनीकी योगदान के लिए कांग
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 09:34 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:34 PM (IST)
हरिद्वार: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में किए गए तकनीकी योगदान के लिए कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। पदाधिकारियों ने स्व.राजीव गांधी की विकासवादी सोच को लेकर विचार रखे।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा आज सत्ताधारी पार्टी उनके योगदान को अपना बनाने में तुली हुई है। उनकी युवा सोच से ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ। बैठक में खालिद जहीर, मनीराम बागड़ी, एसके शक्करवाल, सतेंद्र वर्मा, विजय पटेल, राजेंद्र श्रीवास्तव, कमल रोहेला, एके अहलूवालिया आदि मौजूद रहे। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें