Move to Jagran APP

भाजपा ने देश, प्रदेश को कर दिया बर्बाद : गोदियाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है। देश से महंगाई गरीबी को हटाने के बजाए यह सरकार जनता को नए-नए हथकंडे अपनाकर परेशान कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM (IST)
भाजपा ने देश, प्रदेश को कर दिया बर्बाद : गोदियाल
भाजपा ने देश, प्रदेश को कर दिया बर्बाद : गोदियाल

जागरण संवाददाता, रुड़की : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है। देश से महंगाई, गरीबी को हटाने के बजाए यह सरकार जनता को नए-नए हथकंडे अपनाकर परेशान कर रही है। पूरा देश आज भाजपा की गलतियों से जूझ रहा है। रोजगार छिन रहे हैं। सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है। देश में चंद औद्योगिक घरानों का ही विकास हुआ है। हालात यह है कि डेढ़ साल में जनता के चेहरे से मुस्कान ही गायब हो गई है। जनता उत्तराखंड से भाजपा की निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

loksabha election banner

शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात बीएसएम कालेज में आयोजित जनसभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश की जनता को सस्ती रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और रोजगार चाहिए। भाजपा ने सत्ता में आने के दौरान वायदा किया था कि किसानों की आय दोगुनी होगी। लेकिन, हालात सबके सामने है। किसान को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया है। प्रदेश के अंदर अपनी नाकामी को छिपाने के लिए तीन-तीन मुख्यमंत्री बदल दिए गए है। लेकिन, अब मंत्रियों के अंदर का असंतोष लगातार बाहर आ रहा है।

प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर बेरोजगारी चरम पर है। मुख्यमंत्री लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। लेकिन, कितनों को रोजगार दिया है, इस बारे में कुछ भी नहीं बता रहे है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से झूठी घोषणाएं कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह चुकी है। प्रचंड बहुमत देने के बावजूद भाजपा ने प्रदेश की जनता को निराश किया। इसलिए प्रदेश की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

इस मौके पर उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्मानी, दीपिका पांडे, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, अनिल गुप्ता, विधायक फुरकान अहमद, रजनीश शर्मा, ममतेश शर्मा, उदय सिंह पुंडीर, संजय शर्मा, सेठपाल परमार आदि मौजूद रहे।

----

देर रात तक डटे रहे कार्यकत्र्ता

रुड़की के बीएसएम कालेज में शाम छह बजे जनसभा होनी थी। लेकिन, आठ बजे परिवर्तन यात्रा बीएसएम कालेज पर पहुंची। इसके बाद बावजूद कार्यकत्र्ताओं का उत्साह बना हुआ था। बीएसएम कालेज के मैदान के अलावा राजमार्ग पर भीड़ रही। इसकी वजह से बीच-बीच में जाम लगता रहा। जाम को खोलने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.