Move to Jagran APP

कबूतरों को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल

रुड़की में कबूतरों को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव भी किया गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 05:12 PM (IST)
कबूतरों को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल

झबरेड़ा, [जेएनएन]: खजूरी गांव में कबूतर उड़ाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव भी किया गया। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में शुक्रवार दोपहर सुहेब के घर की छत पर मुबारिक पक्ष ने कोई पत्थर फेंक दिया। जिससे उसकी छत पर दाना चुग रहे कबूतर उड़ गए। जब सुहेब ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर पहुंच गए और आपस में भिड़ गए। इसी बीच दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। 

पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव की चपेट में आकर उमती, हुसैन, साहिब, सुहेब, मुबारिक, अकरम समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: बाइक सवार ने सीपीयू कर्मी को मारी टक्कर, घायल

यह भी पढ़ें: दो दंपतियों के साथ युवकों ने की मारपीट, कोतवाली में तैनात हैं दोनों महिलाएं

यह भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारी बन होटल को लगाया 2.20 लाख का चूना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.