बारिश ने मौसम फिर बदला, शाम को ठंड
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पहाड़ों पर बर्फबारी और धर्मनगरी में रात व सुबह हुई बारिश
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पहाड़ों पर बर्फबारी और धर्मनगरी में रात व सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश होने से पिछले करीब एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से राहत मिली और शाम के समय ठंडक का अहसास होने लगा, तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। धर्मनगरी में पिछले करीब एक सप्ताह से तेज गर्मी पड़ रही थी, जिससे शनिवार को हुई बारिश ने राहत दिला दी। यह पहली बार है कि बारिश से जन सामान्य को कोई असुविधा नहीं हुई और न ही कहीं जलभराव देखने को मिला। कुल 30 मिमी बारिश हुई। बारिश से किसानों को भी राहत पहुंची है। रात और सुबह हुई बारिश से तापमान पर भी फर्क पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को यह अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया था।