सोलानीपुरम व भलस्वागाज गांव पहुंचे सीएम
जागरण संवाददाता रुड़की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व
जागरण संवाददाता, रुड़की: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुंडीर के सोलानीपुरम स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने योगेंद्र सिंह पुंडीर के पुत्र विशाल सिंह पुंडीर के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। भाजपा नेता के पुत्र की हृदयघात से मृत्यु हुई थी।
इसके बाद मुख्यमंत्री झबरेड़ा के भलस्वागाज गांव में अपने सलाहकार प्रो. नरेंद्र सिंह के आवास पर गए और नरेंद्र सिंह के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। साथ ही शोक सभा में शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की। प्रो. नरेंद्र सिंह के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया था।
इस दौरान महापौर गौरव गोयल, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिधु, सुबोध राकेश, डॉ. बालेश्वर पाल, पवन तोमर, इंद्रेश मोती आदि मौजूद रहे।