विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन आज, उत्तराखंड में रद हुईं जनशताब्दी समेत कई ट्रेन

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:49 AM (IST)

दिल्ली में प्रस्तावित CJP विरोध प्रदर्शन के कारण 10 अक्टूबर को मुरादाबाद मंडल की छह ट्रेनें रद कर दी गई हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। दिल्ली में प्रस्तावित सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते मुरादाबाद मंडल के देहरादून और हरिद्वार से संचालित होने वाली छह ट्रेन 10 अक्टूबर को रद की गयी है।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इनमें देहरादून-नई दिल्ली और नई दिल्ली- देहरादून जनशताब्दी के अलावा हरिद्वार-दिल्ली और दिल्ली- हरिद्वार के बीच संचालित चार पैसेंजर ट्रेन शामिल है।

यह भी पढ़ें- सीजेपी प्रदर्शन का आम जनता पर असर, रेल सेवाएं प्रभावित होने से दिल्ली के हवाई किरायों में भारी उछाल

ये ट्रेन रहेंगी रद

  • 12055: नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस
  • 12056: देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस
  • 14306:हरिद्वार-दिल्ली
  • 14303: दिल्ली-हरिद्वार
  • 14304:हरिद्वार-दिल्ली
  • 14305:दिल्ली-हरिद्वार

यह भी पढ़ें- सीजेपी के प्रदर्शन से पहले छावनी में तब्दील दिल्ली, 35000 सुरक्षाकर्मी तैनात; सीमाओं पर ड्रोन से निगरानी