विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kidnapping: हरिद्वार घूमने आया था परिवार, मां की गोद से गायब हुआ मासूम; तलाश में टीमें दिल्‍ली-यूपी रवाना

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Mon, 19 Jun 2023 10:52 AM (IST)

Kidnapping मां की गोद से अपहृत हुए मासूम की तलाश में पुलिस की चार अलग-अलग टीमें दिल्ली और पश्चिम उत्तर ...और पढ़ें

Kidnapping: एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही बालक को बरामद कर लिया जाएगा।
Kidnapping: एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही बालक को बरामद कर लिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: Kidnapping: मां की गोद से अपहृत हुए मासूम की तलाश में पुलिस की चार अलग-अलग टीमें दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं। एक संदिग्ध महिला का हुलिया जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक विजयनगर गाजियाबाद से एक परिवार पांच दिन पहले हरिद्वार घूमने आया था। शनिवार रात पूरा परिवार सिटी कंट्रोल रूम के बगल स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय परिसर में सो गया। उसी दौरान रेखा की गोद में सो रहे सात महीने के बेटे अभिजीत का किसी ने अपहरण कर लिया।

तड़के चार बजे आंख खुलने पर बेटा गायब मिला तो परिवार ने उसकी तलाश की। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा समेत अन्य जगहों पर तलाश किया। सोमवार सुबह चार अलग-अलग टीमों को दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश रवाना किया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही बालक को बरामद कर लिया जाएगा।