नहाय खाय के साथ 31 अक्टूबर से छठ पूजा का आगाज
हरिद्वार पूर्वांचल जन जागृति संस्था की रविवार को विष्णुलोक कॉलोनी में हुई बैठक में छठ पव
हरिद्वार : पूर्वांचल जन जागृति संस्था की रविवार को विष्णुलोक कॉलोनी में हुई बैठक में छठ पर्व को लेकर चर्चा हुई। संस्था के संरक्षक कमलेश्वर मिश्रा ने बताया कि इस साल भी छठ पर्व हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर को नहाय खाय, एक नवंबर को खरना, दो को अस्तांचलगामी और तीन नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महोत्सव का समापन होगा।
संस्था के अध्यक्ष ब्रह्माशंकर चौबे ने बताया कि 29 अक्टूबर को ललिता मिश्रा के नेतृत्व में बैरागी कैंप से महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी। विष्णुलोक कॉलोनी की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा ललताराव पुल होते हुए मुख्य डाकघर हरकी पैड़ी पहुंचेगी। गंगा पूजन कर छठ व्रती महिलाएं गंगाजल अपने घर के पूजा स्थल पर रखेंगी। बैठक में वीरेंद्र मौर्य, संजय कुशवाह, चंद्रकांत पांडेय आदि उपस्थित थे।