विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई की उर्मिला सनावर से सहारनपुर में लंबी पूछताछ जारी

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:33 PM (IST)

सीबीआई अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ के बाद अब सहारनपुर में उर्मिला सनावर से पूछताछ ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सीबीआई की एक टीम सहारनपुर में उर्मिला सनावर से पूछताछ कर रही है। शनिवार को हरिद्वार में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ के साथ-साथ एक टीम सहारनपुर पहुंची थी, लेकिन उर्मिला सनावर नहीं मिल पाई थी। आज दोबारा टीम सहारनपुर पहुंची और लगभग 4 घंटे से पूछताछ चल रही है।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी पूछताछ की थी। दिल्ली से सीबीआई की एक टीम शनिवार की शाम हरिद्वार पहुंची थी और भेल के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पूछताछ के लिए बुलाया था।

दरअसल, छह माह पहले सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच मोबाइल पर बातचीत की रिकॉर्डिंग प्रसारित हुई थी। इस बातचीत में अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी का जिक्र कुछ भाजपा नेताओं के रूप में किया गया था।

इसके बाद सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में कई अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। एक मुकदमा भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी और मौजूदा राज्यपाल दुष्यंत गौतम की ओर से भी दर्ज कराया गया था।

इसके बाद राजनीति गर्म होने पर सीबीआई जांच की संस्तुति भी की गई थी। इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर सुरेश राठौर से पूछताछ की थी। करीब 3 घंटे सवाल जवाब के बाद टीम दिल्ली लौट गई थी।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: CBI ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से हरिद्वार में कई घंटे तक की पूछताछ, उर्मिला सनावर के घर भी दस्तक

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में टीटी को मामा बताकर मजदूरों से ठगी, लाखों की चपत लगाकर आरोपित फरार