महिला को बंधक बनाने के मामले में होगा मुकदमा
दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने तथा बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
लक्सर : दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने तथा बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
नगर की आदर्श कालोनी निवासी सुनीता ने पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत कर बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2012 में चंदौसी उत्तर प्रदेश निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। इसी साल फरवरी 2020 में वह मायके आई थी। उसके ससुराल वाले उसे वापस लेकर गए तथा ससुराल में बंधक बनाकर उसे पीटा। जानकारी मिलने पर उसके पिता पुलिस की मदद से उसे वहां से छुड़ाकर वापस लेकर आए। सुनीता के मुताबिक, उसने मेडिकल कराने के बाद पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन बीते आठ माह से पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस पर उसकी ओर से पुलिस महानिरीक्षक से मदद की गुहार लगाई गई थी। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संसू)