Move to Jagran APP

पंजाबी महासभा ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर चलाया अभियान

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शुक्रवार को प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:23 PM (IST)
पंजाबी महासभा ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर चलाया अभियान
पंजाबी महासभा ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर चलाया अभियान

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शुक्रवार को प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा सफाई अभियान चलाया। विभिन्न सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाली पंजाबी महासभा ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन की दिशा में गंगा बंदी के दौरान गंगा सफाई कार्यक्रम चलाया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि आगे भी गंगा सफाई जारी रहेगी। इसके साथ ही अन्य सामाजिक दायित्वों की पूर्ति भी की जाएगी।

loksabha election banner

वहीं महामंत्री प्रवीण कालरा ने सभी से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुरोध किया। चेयरमैन डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि सभी शहर वासियों को गंगा सफाई में शासन-प्रशासन का सहयोग करना चाहिए ताकि मां गंगा की पवित्रता बनी रही। सफाई अभियान में में जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र चावला, जिला उपाध्यक्ष सतीश भाटिया, चेयरमैन संदीप कपूर, युवा चेयरमैन कुंवर बाली, युवा जिलाध्यक्ष शेखर सतीजा, ऊधमसिंह जोन के अध्यक्ष विकी तनेजा, गुरु गोविद सिंह जोन के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, भगत सिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा, हरविदर उप्पल मुरारीलाल वाधवा, विकी गुलाटी, केशव तनेजा, सुभाष तनेजा, वीर हकीकत राय जोन के अध्यक्ष नारायण आहूजा, अजय अरोड़ा, सतपाल अरोड़ा, नीलू खन्ना, राजकुमार अरोड़ा, गुलशन शर्मा, परमिदर सिंह गिल और चिराग अरोड़ा आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.