कार रेस में कांस्य जीतने पर दिव्यांग खिलाड़ी का सम्मान
संवाद सूत्र, लक्सर: लक्सर क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय ने इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की
संवाद सूत्र, लक्सर: लक्सर क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय ने इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार रेस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में देश के 200 खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता से वापस आने पर हर्ष विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज प्रबंधन की ओर से सोमवार को कॉलेज में आयोजित समारोह में दिग्विजय को सम्मानित किया गया।
लक्सर के दाबकी गांव निवासी दिग्विजय ¨सह बचपन में पोलियो होने के कारण से दोनों पैरों से दिव्यांग है। बावजूद इसके हिम्मत के धनी दिग्विजय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहते है। पिछले दिनों इंदौर में आयोजित दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में दिग्विजय ने उत्तराखंड की टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कार रेस प्रतियोगिता में भी दिग्विजय ने प्रतिभाग किया। दोनों पैरों में पोलियो होने के बावजूद दिग्विजय कार चला लेता है। मालवा मोटर स्पोर्ट्स क्लब इंदौर की ओर से चिनार हिल्स स्थित चार किमी ट्रैक पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल 200 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें दिग्विजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार रेस में भाग लेने वाले प्रतियोगियों में दिग्विजय अकेला दिव्यांग खिलाड़ी था। इसके बावजूद उसने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
दिव्यांग खिलाड़ी की सफलता पर हर्ष विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज रायसी प्रबंधन की ओर से खिलाड़ी का स्वागत कर उसे सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि दिग्विजय कॉलेज में एमए का छात्र है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से उसे मुफ्त प्रवेश दिया गया है। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. केपी ¨सह ने छात्र को सम्मानित करने के साथ उसे प्रशस्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मन में लगन हो तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. नागेंद्र कुमार, डॉ. केपी तोमर, अनिल कुमार, जॉनी प्रसाद आदि मौजूद रहे।