सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सिर पर हाथ धरा रह गया दूल्हा... सदमे में परिवार
सुहागरात पर एक नई नवेली दुल्हन ने पति को नशीला पदार्थ देकर ऐसा कांड किया कि मामला पुलिस थाने पहुंच गया।
HighLights
दुल्हन ने सुहागरात पर पति को नशीला पदार्थ दिया
चार साथियों संग मिलकर घर से 70 हजार रुपये लूटे
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
संवाद सूत्र जागरण, बहादराबाद। सुहागरात पर पति को बेहोश कर महिला ने चार साथियों के साथ मिलकर घर में लूटपाट की। सुबह शक होने पर स्वजन ने आरोपितों को फरार होने से पहले पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपितों के पास से लूटे गए 70 हजार रुपये व अन्य सामान और पांच मोबाइल पुलिस ने बरामद किए। उनकी बुलेरो गाड़ी भी पुलिस ने सीज कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी प्रवेश पुरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके भाई योगेश पुरी की शादी बुधवार को रुकमीना निवासी ग्राम कोटवा थाना कटरा जिला मिर्जापुर से हुई थी। शादी परिवार के लोगों की मौजूदगी में दौलतपुर में ही हुई। रुकमीना पक्ष के चार लोग भी शादी में शामिल हुए। इन्हें रुकमीना ने अपना रिश्तेदार बताया था।
यह भी पढ़ें- बिस्तर पर दुल्हन तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर खौफनाक घटना, बेडरूम का सीन देख दंग रह गए लोग
नशीला पाउडर देकर कर दिया बेहोश
शादी की रस्मों के बाद सभी लोग सोने चले गए। सुहागरात पर रुकमीना ने योगेश पुरी को नशीला पाउडर देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे 70 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह रुकमीना कुछ दिन बाद लौटने की बात कहकर रिश्तेदारों के साथ जाने लगी। इसी दौरान योगेश पुरी को बेहोशी की हालत में देख स्वजन को शक हो गया।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में शादी के कुछ घंटे बाद हेलीकॉप्टर क्रैश: दूल्हे की मौत, दुल्हन उसके शव के नीचे 6 घंटे फंसी रही
उन्होंने आरोपितों की बुलेरो गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें लूटे गए 70 हजार रुपये व अन्य सामान मिला। इस पर स्वजन ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने रुकमीना के साथ अब्दुल बारी निवासी ग्राम पासिया राजा थाना लालगंज मिर्जापुर, रागिनी पाल व पुनीत कुमार निवासी शिवनगर थाना झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश व फतेह सिंह मीणा निवासी हबीबपुर थाना सेवर, जिला-भरतपुर राजस्थान को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वह इसी तरह शादी के बाद परिवार के लोगों को बेहोश कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। अभी तक कई लोगों को इसी तरह शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
