ब्रेड वाहन का चालान काटा, लगी फटकार
हरिद्वार यातायात पुलिस के एक सिपाही ने चंडीघाट चौक पर ब्रेड सप्लाई कर रहे एक वाहन क
हरिद्वार: यातायात पुलिस के एक सिपाही ने चंडीघाट चौक पर ब्रेड सप्लाई कर रहे एक वाहन का चालान काट दिया। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अभय सिंह ने सिपाही की क्लास लगाई। उन्होंने वाहन की सीज आरसी भी वापस करा दी।
कनखल की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी पवन का ब्रेड का थोक का कारोबार है। उनका चालक राजकुमार शर्मा शनिवार की सुबह ब्रेड से लदा वाहन लेकर सप्लाई करने निकला था। चंडीघाट चौक पर यातायात पुलिस के एएसआइ भूपेंद्र कुमार ने वाहन रोका और अनुमति दिखाने को कहा। चालक ने अनुमति होने से इन्कार किया। इस पर पुलिसकर्मी ने उसका चालान काटकर आरसी सीज कर दी। चालक ने मालिक को इसकी जानकारी दी और मामला सीओ सिटी अभय सिंह तक पहुंच गया। सीओ सिटी ने पुलिसकर्मी को फटकार लगाते हुए आरसी को वापस कराया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आवश्यक सामग्री लाने ले जाने वाले वाहनों को लॉकडाउन में छूट है। (जासं)