Move to Jagran APP

विवादित भूखंड पर महिला भाजपा नेता ने तारबाड़ की

जागरण संवाददाता हरिद्वार शनिवार को भगत सिंह चौक से सटे विवादित भूखंड पर महिला भाजपा नेत

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 08:51 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 08:51 PM (IST)
विवादित भूखंड पर महिला भाजपा नेता ने तारबाड़ की
विवादित भूखंड पर महिला भाजपा नेता ने तारबाड़ की

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शनिवार को भगत सिंह चौक से सटे विवादित भूखंड पर महिला भाजपा नेता ने तारबाड़ कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन कार्रवाई से बेखौफ महिला नेता ने तारबाड़ को हटाने से इन्कार कर दिया। भूमि पर कब्जे को लेकर आपत्ति जताने वाले सफाई कर्मचारी इस दौरान खामोशी के साथ तारबाड़ होते देखते रहे।

loksabha election banner

शनिवार को भगत सिंह चौक के पास कब्जे को पुख्ता करने के लिए एक महिला भाजपा नेता ने भूखंड के चारों ओर तारबाड़ कर दी। स्थानीय लोगों द्वारा विवादित भूमि पर तारबाड़ की सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला भाजपा नेता भूखंड के चारों ओर तारबाड़ करा चुकी थी। पुलिस ने महिला भाजपा नेता को तारबाड़ हटाने के लिए कहा पर महिला ने भूखंड को अपना बताते हुए किसी भी सूरत में तारबाड़ को हटाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस भी लौट गई। इससे पहले बीते रविवार को केआरएल कर्मचारी अस्थायी कार्यालय का निर्माण करा दिया था। इसके बाद महिला भाजपा नेता ने अस्थायी कार्यालय को हटाने के लिए जमकर हंगामा काटा था। नेता की सूचना पर रानीपुर पुलिस के एक दारोगा मौके पर पहुंचे थे। हालांकि महिला भाजपा नेता मौके पर भूमि के मालिकाना हक से जुड़े कागजात उपलब्ध नहीं करा पाई थी। इसके बाद दरोगा ने महिला भाजपा नेता को भूखंड पर स्वामित्व के पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए कहा था। पुलिस ने साक्ष्य उपलब्ध कराने तक दोनों ही पक्षों को अस्थायी निर्माण में किसी तरह के विस्तार न करने के निर्देश भी दिए थे। बावजूद विवादित भूखंड पर महिला भाजपा नेता कंक्रीट के खंबे लगाकर तारबाड़ कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.