विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव आते ही भाजपा को याद आने लगते हैं भगवान राम: हरीश रावत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 19 Dec 2018 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 08:45 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब ही भाजपा को भगवान श्रीराम की याद आती ...और पढ़ें

चुनाव आते ही भाजपा को याद आने लगते हैं भगवान राम: हरीश रावत
चुनाव आते ही भाजपा को याद आने लगते हैं भगवान राम: हरीश रावत

रुड़की, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब ही भाजपा को भगवान श्रीराम की याद आती है। अब चुनाव नजदीक हैं तो हर रोज बयानबाजी हो रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को तहस-नहस करने का काम कर रही है। इस सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को कमजोर करने का काम किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कांग्रेस एससी विभाग की ओर से नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। रावत ने कहा कि वर्ष 2014 में जब आम चुनाव हुए तो भाजपा की ओर से प्रपंच रचा गया। देश की जनता को झूठे सपने दिखाकर उनको धोखा देने का काम किया गया। इसके बाद से भाजपा के लोग झूठ पर झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करते रहे। 

उन्होंने कहा कि आज तमाम विभागों के उच्च स्तर के अधिकारी केंद्र की नीतियों से परेशान होकर इस्तीफे दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन साढ़े चार साल में देश की जनता ने भाजपा को समझ लिया है। 2019 के चुनाव में देश की जनता इस झूठी सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

हरीश रावत ने कहा कि जब उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस की सरकार थी, तब एक लाख 73 हजार लोगों को पट्टों का मालिकाना हक दिया गया। इसमें अधिकांश अनुसूचित जाति के लोग थे। उन्होंने कहा कि सभी को संगठित होकर काम करने की जरूरत है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता ऊर्जावान है।

इस मौके पर कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश प्रभारी दर्शन लाल, प्रदेश प्रभारी अक्षय कुमार मौर्य, डॉ. नकली राम, सीताराम अंबेडकर, अजय मौर्य, हज कमेटी के चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, सुधीर शांडिल्य विरेन्द्र ठाकुर, डॉ. नैय्यर काजमी, सुखपाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें: राफेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका राहुल का पुतला

यह भी पढ़ें: गुटबाजी पर बोले हरीश रावत, कुछ लोगों के लिये मेरा दिल आज भी धड़कता

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया, पूरी कार्यकारिणी भंग