Move to Jagran APP

अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया, पूरी कार्यकारिणी भंग

अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। साथ ही पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

By Edited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 08:52 AM (IST)
अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया, पूरी कार्यकारिणी भंग
अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया, पूरी कार्यकारिणी भंग

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत को पद से हटाते हुए पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। अब जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

loksabha election banner

उत्तराखंड समाजवादी पार्टी में घमासान तब शुरू हुआ, जब नवंबर में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के दो प्रदेश महासचिव व एक जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष के इस कदम पर निलंबित पदाधिकारियों ने लखनऊ जाकर सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा।

इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को पलटते हुए तीनों पदाधिकारियों को बहाल कर दिया। बहाल होने के बाद प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत पर गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की जाएगी। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

सूत्रों की मानें तो पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत को पद से हटाते हुए पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अब जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में सपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि उन्होंने निकाय चुनावों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा था और प्रदेश में चल रहे पूरे प्रकरण से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं पार्टी जैसा निर्देश देगी व उसी हिसाब से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का झूठ बेपर्दा, राफेल सौदे में नहीं गड़बड़ी: वीके सिंह

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कसे संगठन के पेच, दो टूक कह गर्इं ये बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.