भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की
हरिद्वार भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने शनिवार को हरिद्वार में सदस्यता अभियान की समी
हरिद्वार: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने शनिवार को हरिद्वार में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान सभी मंडलों में सफलतापूर्वक चलाया गया है, लेकिन सदस्यता को पोर्टल पर अपलोड करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सदस्यता पोर्टल पर भेजने की गति धीमी है। जिला सदस्यता प्रमुख सह प्रमुख व मंडलों के सह सदस्यता प्रमुख इस कार्य को गंभीरता से लें। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सदस्यता को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य तीन चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। सक्रिय सदस्यता का दोबारा सत्यापन भी पोर्टल के आधार पर किया जाएगा। बैठक में विकास तिवारी, अनिल अरोड़ा, आदेश सैनी, राजीव भट्ट, संदीप गोयल, आशीष झा, कमल, रविकांत, सुशांत पाल, रोहित साहू, शिवराज, चरण सिंह, लव शर्मा, डॉ. सुरेश, कामिनी सड़ाना, बीएल अग्रवाल, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे। (जासं)