Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वां जन्मदिवस शुक्रवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्र में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 05:06 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:06 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर दी श्रद्धांजलि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, रुड़की: भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वां जन्मदिवस शुक्रवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्र में मनाया गया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

loksabha election banner

तहसील स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने कहा कि जनसंघ संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती वर्ष पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर संपूर्ण भारत में कार्यकत्र्ताओं की ओर से प्रत्येक बूथ पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा व राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजपाल सिंह, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति व नमो फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कविता रावत, अनूप शर्मा, पंकज जैन, सुबोध शर्मा, सुंदरलाल, नीरज कपिल, नरेश नागियान, सचिन गोंड़वाल, सुमित गागर, अधिवक्ता सुनील गोयल, अशोक कुमार, राजेश वर्मा, सपना आदि मौजूद रहे।

वहीं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने दिल्ली रोड स्थित डबल फाटक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन बिताया। इस अवसर पर चंदन सिंह, ब्रिजेश त्यागी, सतीश चंद पाल, सतीश नेगी, दीपक, मुनेश पाल, सुमेश त्यागी, संजय सिंह, गोविद आदि मौजूद रहे। समाज और देशसेवा का लिया संकल्प

रुड़की: भाजपा मंगलौर नगर मंडल ने राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यकत्र्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाजसेवा का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नगेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का महान व्यक्तित्व और कृतित्व हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अंत्योदय का सूत्र देते हुए कहा था कि विकास का लाभ पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उनका मत था कि किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले। मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर ने कहा कि वर्तमान में विश्व को पूंजीवाद या साम्यवाद की नहीं, बल्कि मानववाद की जरूरत है। इस अवसर पर गुरुदत त्यागी, विनोद सैनी, सचिन राठी, अरविन्द गोयल, अविनाश शर्मा, कुलदीप कपिल, रामकुंवर कपूर, मीरा कपिल, नरेश शर्मा, प्रवीण गोयल, नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.