विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर तनाव, पुलिस की मौजूदगी में हुई अंत्येष्टि

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:41 PM (IST)

भगवानपुर के ढीलमजरा गांव में श्मशान घाट की भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में भारी तनाव हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, भगवानपुर । भगवानपुर के ढीलमजरा गांव में श्मशान घाट की भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों के बीच भारी तनाव पैदा हो गया।

प्रस्तावित श्मशान घाट की भूमि पर शव जलाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और विरोध के बीच ही कड़ी सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार संपन्न कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, ढीलमजरा गांव में श्मशान घाट के लिए चिन्हित सरकारी भूमि पर दलित समाज के एक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से कब्जा किया गया था।

इस मामले में उच्च न्यायालय के निर्देश पर हरिद्वार जिला अधिकारी ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई कर भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया था। इसके बाद, दूसरे पक्ष ने भी राहत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, न्यायालय ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

विवाद ने गुरुवार की सुबह उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक पक्ष गांव के ही एक मृतक के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा। इस पर दूसरे पक्ष के लोग लामबंद हो गए और उन्होंने भूमि पर शव जलाने का तीखा विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते टकराव की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस तत्काल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को सख्त हिदायत दी। हाई कोर्ट और प्रशासनिक कब्जे का हवाला देते हुए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया और अपनी मौजूदगी में शांतिपूर्वक शव का दाह-संस्कार कराया।

अंतिम संस्कार के बाद भी दूसरे पक्ष ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल फिलहाल स्थिति पर नजर रखे हुए है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।