अफसरों पर हमला कराने वाले हुए भूमिगत, जांच
जागरण संवाददाता, रुड़की : नगर निगम की टीम पर हमला करने वालों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोप
जागरण संवाददाता, रुड़की : नगर निगम की टीम पर हमला करने वालों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित भूमिगत हो गए हैं।
गुरुवार को नगर निगम की टीम मच्छी मोहल्ला में अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी। इसी दौरान भीड़ में शामिल बवालियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर हमला करते हुए पथराव कर दिया था। जिसमें दो कर्मचारियों को चोट आई थी। बवालियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठियां भांजने के साथ ही पिस्टल निकालनी पड़ी थी। जिसके बाद बवालियों पर काबू पाया गया था। इस मामले को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने छह नामजद समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में अब पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस मामले में पुलिस की टीम ने नामजद आरोपितों की तलाश में दबिश दी। लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा बवाल में शामिल आरोपितों को चिह्नित करने के लिए लोगों को वीडियो फुटेज दिखाई जा रही है।