क्रिकेट खेलने से रोका तो रिटायर्ड फौजी का सिर फोड़ा
जागरण संवाददाता रुड़की क्रिकेट खेलने से रोकने पर नाराज युवकों ने रिटायर्ड फौजी पर ह
जागरण संवाददाता, रुड़की: क्रिकेट खेलने से रोकने पर नाराज युवकों ने रिटायर्ड फौजी पर हमला कर दिया। सभी युवक लॉकडाउन में क्रिकेट खेल रहे थे। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिवा एनक्लेव निवासी करमवीर रिटायर्ड सैन्यकर्मी हैं। शनिवार को उनके घर के बाहर कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। काफी संख्या में लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट खेलने पर रिटायर्ड फौजी ने उन्हें क्रिकेट खेलने से रोक दिया। इससे युवक नाराज हो गए। युवकों ने रिटायर्ड फौजी के साथ गाली-गलौज कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन पर बैट और विकेट से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में रिटायर्ड फौजी का सिर फूट गया। उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग बाहर आए तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। स्वजनों ने घायल करमवीर को उपचार दिलाया। सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे रिटायर्ड फौजी ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि युवक ब्रह्मपुर और अन्य गांवों के रहने वाले हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।