Move to Jagran APP

बच्चों में राष्ट्रभावना भरना चाहते थे अटल

संवाद सहयोगी, रुड़की: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो बार वर्ष 19

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 03:02 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 03:02 AM (IST)
बच्चों में राष्ट्रभावना भरना चाहते थे अटल
बच्चों में राष्ट्रभावना भरना चाहते थे अटल

संवाद सहयोगी, रुड़की: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो बार वर्ष 1981 और वर्ष 1982 में रुड़की आए थे। उन्होंने अपने भाषण से कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा था। वाजपेयी की कही एक-एक बात कार्यकर्ताओं के दिलों में उतर गई थी। उन्होंने बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना भरने पर भी जोर दिया था।

loksabha election banner

रामनगर निवासी एवं नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर और नमामि गंगे के जिला संयोजक रमेश भटेजा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की चार जुलाई 1981 में शाम के समय सहारनपुर में एक रैली थी। इस रैली में शामिल होने के लिए वह दिल्ली से सहारनपुर जा रहे थे। दोपहर में उनका भोजन रामनगर निवासी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. रामनारायण भटेजा के आवास पर था। अटल जी के आने की सूचना से हर कोई बेहद उत्साहित था। कार्यकर्ता सुबह से ही उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। दोपहर के समय वह रुड़की पहुंचे। ऊर्जा निगम से सेवानिवृत्त एवं भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा ने बताया कि 1982 में जब पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। अटल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें बच्चों के भीतर राष्ट्रभावना कूट-कूट कर भरनी होगी। घर-घर जाकर राष्ट्रभक्ति का दीप जलाना होगा। तभी भारत देश उन बुलंदियों पर पहुंच सकेगा, जिसका सपना शहीदों ने देखा था। अटल जी को पसंद थी कोल्ड¨ड्रक्स

पुरानी तहसील निवासी राजीव ¨जदल ने बताया कि उन्होंने 1985 में भाजपा के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव से पहले अटल जी 1982 में रुड़की आए थे। उन्होंने यहां पर एसडी इंटर कॉलेज में एक बैठक ली थी। अटल जी सब कार्यकर्ताओं से मिले थे। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत ही पार्टी को आगे लेकर जाएगी। अटल जी ने बताया था कि उन्हें कोल्ड¨ड्रक्स बहुत पसंद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.