विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेल प्रतियोगिता में अन्नू व छवि का रहा बेहतर प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Aug 2022 04:33 PM (IST)

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत शनिवार को संकुल स्तर पर छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता कराई गई।

खेल प्रतियोगिता में अन्नू व छवि का रहा बेहतर प्रदर्शन
खेल प्रतियोगिता में अन्नू व छवि का रहा बेहतर प्रदर्शन

खेल प्रतियोगिता में अन्नू व छवि का रहा बेहतर प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रुड़की: उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत शनिवार को संकुल स्तर पर छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता कराई गई। इमलीखेड़ा संकुल में हुई प्रतियोगिता में 13-14 आयु वर्ग में बालक वर्ग से अन्नू और बालिका वर्ग में छवि का प्रदर्शन बेहतर रहा। चयनित छात्र-छात्राएं ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत राजकीय इंटर कालेज इमलीखेड़ा में संकुल स्तर की खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 11-12 आयु वर्ग में सुहेल व राधिका, 10-11 आयु वर्ग में विपिन व हिना तथा 9-10 आयु वर्ग में रिहान व आर्यन का बेहतर प्रदर्शन रहा। राजकीय इंटर कालेज इमलीखेड़ा के प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल ने बताया कि सीआरसी इमलीखेड़ा स्तर पर 18 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी अब ब्लाक स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर नवनीत कुमार, अजब सिंह, संजीव सिंह, संपूर्णानंद, लोकेश, दीपा सिंह व कोनिका आदि मौजूद रहे।