विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहां हुआ था क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, वहां फिर बड़ा हादसा... उड़े कार के परखच्चे

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:05 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 09:16 AM (IST)

रुड़की के गुरुकुल नारसन हाईवे पर गड्ढों के कारण एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए।

स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर डिवाइडर से जा टकराई। जागरण

स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर डिवाइडर से जा टकराई। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की के गुरुकुल नारसन कस्बे में हाईवे पर बने गड्ढे एक बार फिर हादसे का कारण बन गए। शुक्रवार सुबह गड्ढों से बचने के प्रयास में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि ये वहीं रूट है जहां भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हादसे की शिकार हुई है। घटना स्थल से वह स्थान करीब एक  किमी दूर है।

बताया गया कि स्विफ्ट कार में सवार चारों लोग रुड़की के रहने वाले हैं और खाटू श्याम के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। गुरुकुल नारसन हाईवे पर पहुंचने के दौरान सड़क पर बने गड्ढों से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सर्विस रोड के डिवाइडर से जा टकराई।

इसी दौरान कुआंहेड़ी निवासी अंकित त्यागी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बस स्टॉप पर खड़े थे। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया।

 

नारसन से हरिद्वार तक कई जगह सड़क बदहाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि नारसन बॉर्डर से लेकर हरिद्वार तक हाईवे की स्थिति कई जगह बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनसे बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। लोगों के अनुसार खराब सड़क के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है और दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने हाईवे से संबंधित अधिकारियों पर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने जल्द से जल्द गड्ढे भरवाने और हाईवे की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति का खामियाजा आखिर जनता को कब तक भुगतना पड़ेगा।