अमृत अवस्थी बने नगर अध्यक्ष
उत्तराखंड क्रांति दल की शिवालिक नगर वार्ड 12 में आयोजित बैठक में अमृत अवस्थी समेत कई व्यक्तियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
हरिद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल की शिवालिक नगर वार्ड 12 में आयोजित बैठक में अमृत अवस्थी समेत कई व्यक्तियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अमृत अवस्थी को नगर अध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि वह 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आएंगे।
केंद्रीय महामंत्री चौधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि उक्रांद जनता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। इस दौरान पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्षा सरिता पुरोहित, पूर्व महामंत्री चौधरी बृजबीर सिंह, पूर्व केंद्रीय प्रचार मंत्री दीपक गोनियाल, जिला उपाध्यक्ष राजनीश कुमार, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार,विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कश्यप, हेमंत बिष्ट, राजवीर पंवार, हेमंत गुप्ता, विनोद छाबड़ा सहित अन्य कार्यकत्र्ता शामिल रहे। (जासं)