Move to Jagran APP

दिनभर चलती रही हवाएं, दो दिन और रहेंगे बादल

जागरण संवाददाता, रुड़की : शिक्षानगरी में शुक्रवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। इस वजह

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:39 PM (IST)
दिनभर चलती रही हवाएं, दो दिन और रहेंगे बादल

जागरण संवाददाता, रुड़की : शिक्षानगरी में शुक्रवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। इस वजह से मौसम में ठंडक घुली रही। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन भी टुकड़ियों में बादल रहने की संभावना है। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिल गई। लेकिन पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चली। जिसका असर शिक्षानगरी में भी देखने को मिला। शुक्रवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवाएं चली। वहीं मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। उधर, आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार 21 नवंबर तक हरिद्वार जिले में बरसात की संभावना नहीं है। हालांकि 17 और 18 नवंबर को टुकड़ियों में छिटपुट बादल रहेंगे। साथ ही पछुआ हवाओं के चलने की भी संभावना है। इस वजह से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.